वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 21 -- पहाड़ों पर हो रही बारिश से आगरा में यमुना ने रोद्र रूप धारण कर लिया है। वाटर वर्क्स पर यमुना बाढ़ की चेतावनी स्तर 495 फीट को पार कर गई है। इससे शहर की कॉलोनियों और गांव के मुहाने तक पानी पहुंच गया है। घाट, मंदिर सहित ताजगंज श्मशान घाट की अंत्येष्टि स्थल डूब गए हैं। ताजमहल की दीवार तक पानी पहुंच रहा है, जिसके चलते सीआईएसएफ की सुरक्षा चौकी हटानी पड़ गई है। इधर, गोकुल बैराज से नदी में हर घंटे पानी का डिस्चार्ज बढ़ा रहा है। जिला प्रशासन शुक्रवार तक जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने की आशंका जता रहा है। उन्होंने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। 17 अगस्त की शाम चार बजे हथिनी कुंड से यमुना में 1.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। 19 अगस्त को ओखाला बैराज से भी नदी में 91,212 क्यूसेक पानी में छोड़ दिया गया। परिणाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.