वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 15 -- आगरा में यमुना 14 दिन के बाद खतरे के निशान से नीचे उतरी है। अब धीरे-धीरे नदी अपने सामान्य रूप में लौट रही है। इसी के साथ आम लोगों की जिंदगी भी पटरी पर लौटने लगी है। वाटर वर्क्स पर नदी का जलस्तर 494.9 फीट दर्ज हुआ है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की मानें तो अब ताजेवाला और ओखला बैराज पर भी नदी में पानी सामान्य स्थिति में है। बता दें कि विगत एक अगस्त को हथिनीकुंड से यमुना में 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा था। इससे आगरा में बाढ़ आ गई थी। वाटर वर्क्स पर यमुना का जलस्तर 501.3 फीट तक पहुंच गया था। बाढ़ की चपेट में शहर की पॉश कॉलोनियों से लेकर 40 गांव आए थे। हजारों बीघा फसल जलमग्न हैं। रविवार को नदी का पानी खतरे के निशान से नीचे आ गया है। शाम आठ बजे वाटर वर्क्स पर जलस्तर 494.9 फीट रिकॉर्ड हुआ है, जो बाढ़ की चेतावनी स्तर 495 फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.