प्रयागराज, नवम्बर 28 -- UP CT Nursery NTT DPEd : यूपी में सीटी नर्सरी, डीपीएसई (एनटीटी) और डीपीएड दाखिला 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से वेबसाइट www.entdata.co.in पर शुरू होंगे। इन पाठ्यक्रमों के लिए 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 दिसंबर है और फीस 27 दिसंबर तक जमा होगी। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने और प्रिंट आउट लेने की आखिरी ताीख 31 दिसंबर है। प्रदेश के दो संस्थानों में सीटी नर्सरी की 61, एनटीटी की 1550 और डीपीएड की 130 सीटें हैं। इन्हीं पर उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रदान किया जाएगा। रीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने कहा है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से स्वीकार होंगे। फीस सब्मिट करने के बाद सभी चरण पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.