लखनऊ, फरवरी 16 -- UP Budget Session LIVE: यूपी बजट सत्र में आज से वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर विस्तार से चर्चा शुरू होगी। विधायक बजट के तमाम पहलुओं पर अपनी राय रखेंगे। मुख्यमंत्री योगी बजट पर हुई चर्चा का जवाब देंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सबसे पहले सामान्य विधायकों को बोलने का अवसर प्रदान करेंगे। बजट पर चर्चा शुक्रवार तक जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सत्र के अंतिम दिन बजट चर्चा पर अपना विस्तृत जवाब देंगे। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 11 फरवरी को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। यह बजट राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.