लखनऊ, फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। पिछले वर्ष के बजट से इस साल का बजट लगभग 12.2 प्रतिशत अधिक है। बजट पेश करते हुए खन्ना ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय 2025-2026 में 1,20,000 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही महिला और बाल विकास के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इसी में से एक घोषणा सामूहिक विवाह के दौरान कन्याओं को मिलने वाली राशि की रही। बजट के अनुसार अब से लड़कियों को शादी के लिए 1 लाख रुपये मिलेंगे। आज बजट पेश करते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि हमारी सरकार के पिछले और वर्तमान कार्यकाल में राज्य ने चौतरफा विकास देखा है, चाहे वह कानून व्यवस्था को मजबूत करना हो, बुनियादी ढांचा सुविधाओं का विस्तार करना हो, औद्योगिक निवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.