नई दिल्ली, फरवरी 11 -- योगी सरकार के बजट में प्रदेशवासियों के आरोग्य की फिक्र दिखी। प्रदेशवासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कुल 55 हजार 820 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष विभाग शामिल है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के बजट में गत वर्ष की अपेक्षा करीब 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। चिकित्सा शिक्षा और आयुष का बजट भी बढ़ाया गया है। सरकार का मानना है कि आयुष्मान योजना के चलते सूबे की बड़ी आबादी का इलाज पर होने वाला खर्च घटा है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के लिए ढाई हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में ज्यादा फोकस स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती पर है। इसमें मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, छात्रावास निर्माण के साथ ही दवाओं, उपकरणों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.