नई दिल्ली, फरवरी 14 -- UP Board 10th 12th Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शनिवार 14 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यूट्यूब पर एक विशेष लाइव सत्र आयोजित किया। इसमें बोर्ड के अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा और बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने न सिर्फ यह बताया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने क्या क्या इंतजाम किए हैं बल्कि यह भी बताया कि छात्र को अच्छे अंक लाने के लिए किस तरह से उत्तर देने चाहिए। यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा में 30 मिनट विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पहले देर से आने पर अनुमति नहीं थी। उन्होंने बताया कि यदि प्रवेश पत्र खो जाता है, तो केंद्र व्यवस्थापक नामावली से मिलान करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.