प्रयागराज, फरवरी 15 -- यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा से छूटे हुए छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। विभिन्न कारणों से प्रैक्टिकल परीक्षा न दे पाने वाले 4,372 परीक्षार्थियों को बोर्ड ने एक और मौका देने का निर्णय लिया है। अब इन छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा 12 मार्च को लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोजित की जाएगी। पहले चरण में 1,355 और दूसरे चरण में 1,754 छात्र अनुपस्थित रहे थे, जबकि परीक्षकों के न पहुंचने के कारण भी सैंकड़ों छात्रों की परीक्षा अटक गई थी। यह भी पढ़ें- मेरठ आ रहे पीएम मोदी करेंगे एक लाख लोगों को संबोधित, 10 मिनट मेट्रो का सफर आंकड़ों के अनुसार, प्रथम चरण में परीक्षकों की अनुपस्थिति के कारण 379 और दूसरे चरण में 884 बच्चों की परीक्षा नहीं हो सकी थी। इस बड़ी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने अब लिखित परीक्षाओं...