संजोग मिश्र, नवम्बर 30 -- UP Board Copy Checking Irregularities: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 की कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी करने वाले 4204 परीक्षकों (3077 हाईस्कूल और 1127 इंटर) को चेतावनी जारी की गई है। परीक्षा केंद्रों के उपनियंत्रकों की ओर से भेजी गई चेतावनी में भविष्य में त्रुटि की पुनरावृत्ति नहीं करने की हिदायत दी गई है। यूपी बोर्ड ने सात जुलाई को स्क्रूटनी का परिणाम घोषित किया था। इस साल हाईस्कूल में 5495 और इंटर में 25699 कुल 31194 छात्र-छात्राओं ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। इनमें से 815 और 5131 कुल 5946 (19.06 प्रतिशत) या लगभग हर पांचवें परीक्षार्थी के अंकों में वृद्धि या कमी हुई है। कुछ मामलों में तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई थी। उदाहरण के तौर पर हाईस्कूल अंग्रेजी में 35 नंबर पाने वाले एक छात्र को परीक्ष...