नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव 2025 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।13 दिसंबर शनिवार दोपहर 2 से 3 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन पत्र लिए जाएंगे। यह प्रक्रिया भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में होगी। दोपहर 3 से 4 बजे नामांकन पत्रों की जांच और शाम 4 से 5 बजे नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रविवार दोपहर 1 बजे प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ, तो उसी दिन मतदान भी कराया जाएगा। वहीं विपक्ष के पीडीए की काट खोज रही भाजपा अपना नया प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से चुन सकती है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, धर्मपाल सिंह और बीएल वर्मा नाम रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.