लखनऊ, दिसम्बर 23 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। योगी सरकार ने सोमवार को विधानमंडल में 24,496 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। इससे बुनियादी सुविधाओं को विस्तार देने, नए औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने की योजनाओं को 'बूस्टर डोज' दी गई है। बजट का खास फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर, नगरीय विकास, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर है। बजट में औद्योगिक विकास विभाग के लिए सर्वाधिक 4874 करोड़ की व्यवस्था की गई है। आज विधानसभा में इस बजट पर चर्चा होनी है। सीएम योगी भी चर्चा में शामिल होंगे। संभावना है कि सपा आज भी सदन में हंगामा करेगी।यहां पढ़ें लाइव अपडेट सुबह 9.50 बजे: योगी सरकार ने सोमवार को विधानमंडल में 24,496 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। आम बजट के तकरीबन दो महीना पहले पेश किए जा रहे इस बजट से उन योजनाओं को गत...