नई दिल्ली, फरवरी 15 -- UP ANM Result 2026: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा में शामिल हजारों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएसएससी जल्द ही UP ANM Result 2026 घोषित कर सकता है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह तक खुशखबरी मिल सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।कब आयोजित हुई थी परीक्षा यह भर्ती परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर कराई गई थी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,272 पदों पर म...