नई दिल्ली, जनवरी 22 -- उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले तीन दिनों से ठंड से थोड़ी राहत मिली है और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि रात के तापमान में अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है। लेकिन मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 से 28 जनवरी तक उत्तर भारत समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही कई राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि का अलर्ट है। आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच से नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस पंजाब क...