नई दिल्ली, फरवरी 12 -- दिल्ली में पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में कार के अंदर मिले तीन शवों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने 72 वर्षीय तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है, जिसने 'धनवर्षा' का झांसा देकर लूट के इरादे से जहरीले लड्डू खिलाकर तीनों की हत्या करने की बात कबूल की है। कमरुद्दीन पर इससे पहले उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी जहरीले लड्डू खिलाकर हत्याओं का आरोप है। फिलहाल वह जमानत पर था। डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर पीरागढ़ी के पास खड़ी एक कार से तीन शव बरामद हुए थे। मृतकों की पहचान 72 वर्षीय रणधीर, 42 वर्षीय शिव नरेश और 40 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर रोहित और इंस्पेक्टर राजपाल के नेतृत्व में वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.