लखनऊ, जुलाई 1 -- यूपी में संचारी रोग विरोधी और दस्तक अभियान की शुरुआत मंगलवार से हो गई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खुद कमान संभाली और पहले दिन घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने घरों में जलजमाव न होने दें ताकि मच्छरों जनित रोगों से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। संचारी रोग विरोधी अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत लोगो को संचारी रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। कर्मचारी घर-घर जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि कैसे मच्छर जनित रोगों से बचा जा सकता है। लोगों को बताया जाएगा कि कहां-कहां जलजमाव की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। उन स्थानों की साफ-सफाई कैसे की जाए। लोगों को मच्छर जनित रोगों के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.