सहारनपुर, जुलाई 6 -- यूपी के सहारनपुर जिले में नानौता में मोहर्रम की नवीं तारीख के जुलूस के बाद घर पहुंचे शिया समुदाय के सैकड़ों लोग फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गए। जबकि एक व्यक्ति की चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं बीमारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नगर में खलबली मच गई। अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जुटी है। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने भी नगर में पहुंचकर मरीजों की स्थित जानी। शनिवार देर रात मोहर्रम की नवीं तारीख के जुलूस के बाद घर पहुंचे सोगवारों की अचानक तबीयत खराब होने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने बीमार लोगों को नगर के सीएचसी सहित निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां से महिला, बच्चों तथा पुरुषों सहित करीब तीन दर्जन लोगों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.