विशेष संवाददाता, जनवरी 6 -- कनेक्शन के बदले नियमों के बाद 40 मीटर से कम दूरी वाले उपभोक्ताओं को कनेक्शन के लिए पिछले तरीके के मुकाबले 2000 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे। हाल ही में नियामक आयोग से मंजूर की गई कॉस्ट डाटा बुक में कनेक्शन लेने के लिए इस्टीमेट व्यवस्था खत्म करके स्लैब व्यवस्था शुरू की गई है। इसका नुकसान 40 मीटर से कम दूरी पर कनेक्शन लेने वालों को होगा क्योंकि स्लैब में उन्हें कोई रियायत नहीं है। पहले की व्यवस्था में उनके लिए कोई इस्टीमेट नहीं बनता था। नई कॉस्ट डाटा बुक की मंजूरी से पहले तक पिछले पोल से 40 मीटर से कम दूरी वाले भवनों को केवल मीटर का दाम, प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी राशि, लेबर आदि का भुगतान करके कनेक्शन मिल जाता था। 40 मीटर से ज्यादा दूरी वाले भवनों के लिए दूरी के मुताबिक कनेक्शन के लिए आवश्यक पोल और अन्य खर्च ज...