धनबाद, मार्च 31 -- जमशेदपुर में मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कन्नौजिया के एनकाउंटर से जरायम की दुनिया में दहशत का माहौल है। अनुज की तलाश यूपी एसटीएफ को थी। यूपी एसटीएफ धनबाद के जेसी मल्लिक रोड निवासी आशीष रंजन उर्फ छोटू को भी सरगर्मी से खोज रही है। झारखंड की सीआईडी के साथ-साथ यूपी एसटीएफ भी आशीष को ढूंढ़ रही है। यूपी एसटीएफ आशीष का टोह लेने के लिए धनबाद पुलिस और एटीएस रांची के अफसरों से भी मुलाकात कर चुकी है। यूपी के गैंगस्टर अमन सिंह की धनबाद जेल में हुई की हत्या के बाद से आशीष रंजन के यूपी में छिपे होने की बातें सामने आ रही हैं। आशीष का नाम अमन सिंह की हत्या में सामने आया था। झारखंड सीआईडी की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि अमन सिंह को मरवाने में मुन्ना बजरंगी के शार्प शूटर व प्रयागराज निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.