देहरादून, अक्टूबर 11 -- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 21 सितंबर 2025 को हुई प्रतियोगी परीक्षा को जल्द रद्द किया जा सकता है। शनिवार सुबह इस परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अंतरिम जांच रिपोर्ट सौंप दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आयोग ने अल्प समय में अधिक से अधिक जनसुनवाई कर अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों से सुझाव प्राप्त करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रिपोर्ट का परीक्षण कर अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की सीबीआई जांच की संस्तुति की जा चुकी है, जिससे मामले की पूरी निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.