नई दिल्ली, फरवरी 20 -- प्ले स्कूलों की मोटी फीस ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। आईआईटी बॉम्बे से पासआउट एक स्टूडेंट ने अपनी चार साल की इंजीनियरिंग की फीस को मुंबई के एक प्ले स्कूल की सालाना फीस से आधा बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अविरल भटनागर ने कहा कि मुंबई में उनके कजिन की बेटी की यूकेजी क्लास की फीस हर साल 4 लाख से ज्यादा हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आईआईटी बॉम्बे में बीटेक के दौरान चार साल की उनकी फीस इससे आधी थी।' भटनागर ने अपनी पोस्ट में कहा, 'कजिन ने मुझे बताया कि उनकी बेटी की यूकेजी की फीस मुंबई में हर साल 4 लाख से ज्यादा हो रही है। आईआईटी बॉम्बे में मेरी फीस पूरे चार साल की फीस से आधी थी। पढ़ाई का बढ़ता खर्च एक छिपी हुई महंगाई की ओर इशारा करता है जिसके बारे में कोई बात नहीं कर रहा है...