नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- UK Board 10th 12th Result 2025 : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम 19 अप्रैल को जारी करेगा। 2024 का परीक्षाफल सुधार द्वितीय परीक्षा का परिणाम भी इसी दिन घोषित होगा। परिषद के सभापति/माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता में शनिवार को परीक्षाफल समिति की बैठक हुई। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि 19 अप्रैल की सुबह 11 बजे परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.inपर परिणाम अपलोड किया जाएगा। परीक्षा परिणाम को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की न्यूज वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी देखा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.