नई दिल्ली, फरवरी 5 -- UGC NET December 2025 Cut Off : यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र में कई विषयों की कटऑफ गिरी है तो कई की पहले की तुलना में हाई गई है। राजनीति विज्ञान, वाणिज्य और हिंदी जैसे विषयों में दिसंबर सत्र में कट-ऑफ जून की तुलना में कम दर्ज किया गया। अर्थशास्त्र, सोशोलॉजी, इतिहास और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषयों में दिसंबर 2025 का कट-ऑफ जून 2025 की तुलना में काफी अधिक रहा है। अगर पॉलिटिकल साइंस विषय की बात करें तो यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र की कटऑफ जून 2025 सत्र के मुकाबले काफी गिरी है। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र में पॉलिटिकल साइंस विषय में अनारक्षित वर्ग में जेआरएफ की कटऑफ 214, यूजीसी नेट की 188 और पीएचडी की कटऑफ 164 रही है। जून 2025 में यह अनारक्षित वर्ग में जेआरएफ की कटऑफ 244, यूजीसी नेट की 218 और पीएचडी की कटऑफ 186 रही थी।...