नई दिल्ली, फरवरी 2 -- कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पूर्व सांसाद बृजभूषण शरण सिंह ने कलराज मिश्र के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें अंग वस्त्र व बुके भेंट कर सम्मानित किया। बृजभूषण ने कहा कि आपने यूजीसी पर जो बयान दिया उससे देश का बहुत भला हुआ है। पूरा तनाबाना बिगड़ जाता। कलराज से मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने यही भी बताया कि उन्हें पहली बार टिकट कैसे मिला था। बृजभूषण ने कहानी सुनाई। उन्होंने कलराज मिश्र से कहा कि शायद लोगों को जानकारी नहीं होगी कि 1989 में उन्हें विधान परिषद का टिकट बिना मांगे मिला था। उन्होंने यह भी बताया कि 1991 में भी सांसद का टिकट कलराज मिश्र ने ही दिया था, जब वे राष्ट...