पटना, जनवरी 30 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की कॉलेज और विश्वविद्यालयों के लिए नए UGC कानून पर बहस जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तत्काल रोक लगा दिया है। आदेश दिया गया है कि 2012 का कानून फिलहाल लागू रहेगा। राजनैतिक दलों की प्रतिक्रिया भी इस मसले पर आ रही है। कांग्रेस और जदयू के बाद राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का इस मुद्दे पर बयान आया है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि यह मामला कोर्ट के दायरे में है। इस पर कोई राजनैतिक प्रतिक्रिया दिया जाना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने यूजीसी मामले पर संज्ञान लिया और इस पर तत्काल रोक लगा दिया कोर्ट मेंआगे सुनवाई होगी। माननीय न्यायालय के फैसले पर कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं दिया जाना चाहिए। सबको इस पर इंतजार करना चाहिए। इस केस में जब तक स...