देहरादून, फरवरी 11 -- उत्तराखंड में पुष्कर धामी सरकार की समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने भी मुहर लगा दी। मुंबई में आयोजित एक सम्मेलन में उन्होंने देश में उत्तराखंड की तर्ज पर यूसीसी लागू करने की पैरवी की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। डॉ. भागवत 22 फरवरी को देहरादून आ रहे हैं। यहां वे बुद्धिजीवी और पूर्व सैनिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। उत्तराखंड के यूसीसी पर उनका वीडियो आठ फरवरी को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम का बताया गया है। उन्होंने कहा कि यूसीसी देश में लागू होना चाहिए। उत्तराखंड ने एक बिल बनाया और उसे जनता के बीच रख दिया। जनता से कहा कि हम ऐसा बिल लाने जा रहे हैं, आप भी अपनी राय दीजिए। करीब तीन लाख सुझाव इस पर आए। इसके बाद उत्तराखंड ने उसे लागू किया। ऐसा ही होना च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.