नई दिल्ली, फरवरी 4 -- जब बात आती है स्मार्टफोन की मदद से कंटेंट क्रिएशन की, चाहे वह व्लॉगिंग हो, यूट्यूब शॉर्ट्स, इंस्टाग्राम रील्स, लाइव स्ट्रीमिंग या एक बढ़िया ट्रैवल वीडियो.. तो सिर्फ एक अच्छा कैमरा काफी नहीं होता। आपको ऐसे एक्सेसरीज की जरूरत पड़ती है जो आपके फोन के कैमरे और माइक्रोफोन को बेहतर करते हुए प्रोफेशनल फील दें। बीते दिनों टेक ब्रैंड UBON ने अपने एक्सेसरीज सेगमेंट में UBON SF‑180 360 degree Selfie Stick Tripod और Ubon Mr. Mike GT‑440 Type‑C Collar Mic लॉन्च किए हैं। यह जोड़ी ऐसे यूजर्स की जरूरतों को ध्यान रखकर डिजाइन की गई है, जो अच्छा कंटेंट क्रिएशन करना चहते हैं या फिर अपने पर्सनल फोटो-वीडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना चाहते हैं।UBON SF‑180 360 degree Selfie Stick Tripod रिव्यू सबसे पहले बात करते हैं, Selfie Stick Tripod की...