फरीदाबाद, मई 29 -- पोंजी स्कीम चलाकर करीब पांच सौ करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में एक ग्रुप के सीईओ नोहेरा शेख को मंगलवार शाम हैदराबाद पुलिस की टीम ने सूरजकुंड स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। वह 24 मई से होटल में ठहरी थी। हैदराबाद की पुलिस अपने साथ ले गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोहेरा शेख को हैदराबाद सेंट्रल क्राइम की टीम ने गिरफ्तार किया है। उस पर यूएई के निवेशकों से 2.36 बिलियन दिरहम लेकर घोटाला करने का आरोप है। उसके खिलाफ साल 2018 तीन गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अदालत से जमानत मिलने के बाद से वह जेल से बाहर थी। आरोप है कि उसके बाद वह अदालत में पेश नहीं हो रही थी। इस बाबत उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मंगलवार शाम हैदराबाद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.