नई दिल्ली, फरवरी 10 -- UAE के गेंदबाजों पर न्यूजीलैंड के ओपनर्स बुरी तरह से टूटकर पड़े और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने यूएई के हर एक गेंदबाज की खबर ली। बिना कोई विकेट खोए न्यूजीलैंड ने 174 रनों का टारगेट चेज कर लिया। इसी के साथ एक रिकॉर्ड भी बना। टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए ये सबसे बड़ी साझेदारी थी, जो टिम सीफर्ट और फिन एलेन के बीच हुई। दोनों ने 175 रन जोड़े। इस तरह T20 World Cup के इतिहास के पार्टनरशिप के पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए। अभी तक टी20 विश्व कप के इतिहास में जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के नाम सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड दर्ज था। दोनों ने 2022 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ 170 रनों की नाबाद साझेदारी पहले विकेट के लिए की थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.