नई दिल्ली, फरवरी 6 -- भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप में अपना दबदबा बरकरार रखा है। इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारतीय टीम ने तीनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और छठी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारत ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठा खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी (6) जीतने वाली एकमात्र टीम है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार खिताब अपने नाम किया है।छठी बार ट्रॉफी पर कब्जा युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के 175 रन की बदौलत भारत ने शुक्रवार को फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ट्रॉफी जीती थी। यह टूर्नामेंट के इति...