नई दिल्ली, फरवरी 16 -- अनुपमा सीरियल में कीर्ति और कपिल वाला किस्सा खत्म हो चुका है और अब आगे 3 ऐसे ट्विस्ट आने वाले हैं जिनकी वजह से कहानी आगे बढ़ेगी। मेकर्स अब महीनों तक एक ही प्लॉट खींचने की बजाए जरूरी सामाजिक मुद्दों को उठा रहे हैं और इन्हें कम वक्त में इनके अंजाम तक पहुंचा कर आगे बढ़ रहे हैं। कीर्ति और कपिल वाले मुद्दे के बहाने अनुपमा सीरियल में पतियों के साथ होने वाले अन्याय और घरेलू हिंसा के मुद्दे को उठाया गया और अब आगे कई नए चैप्टर शुरू होने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं सीरियल के 3 अपकमिंग ट्विस्ट।बापूजी सुनाएंगे अपनी जवानी के किस्से रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि घर पहुंचने पर अनुपमा को पता चलेगा कि बापूजी कहीं गायब हैं। किंजल से इस बारे में पूछने पर उसे पूरी बात पता चल...