नई दिल्ली, फरवरी 3 -- Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि रजनी देसाई अपने बचपन की दोस्त अनुपमा से माफी मांगेगी। वह इस बात पर हैरान होगी कि उसके इतना गलत करने के बावजूद वह उसके खिलाफ शिकायत नहीं कर रही है। इतना ही नहीं, रजनी जब अनुपमा से कहेगी कि वो एक बार उसे गले लगा ले, तो अनुपमा यह कहते हुए मना कर देगी कि जिसने एक बार गले लगाने पर पीठ में छुरा भोंका हो, उसे दूसरी बार गले नहीं लगाना चाहिए। इधर यह सब चल रहा होगा, और उधर कोठारी मेंशन में बहुत कुछ चल रहा होगा।वसुंधरा को होगा गलती का अहसास एक तरफ जहां घर नीलाम होने की कगार पर है और सभी लोग घर छोड़कर जाने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ गौतम गांधी और माही अपना सामान पैक करके, बन-ठनकर बाहर निकलेंगे। पूछने पर पता चलेगा कि उन्होंने अपने रहने का अलग इंतजाम कर लिया ...