नई दिल्ली, फरवरी 17 -- अगर आप TVS अपाचे RTX खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा। इस एडवेंचर बाइक की डिमांड इतनी ज्यादा है कि फिलहाल इसकी वेटिंग पीरियड 3 महीने से भी ज्यादा चल रही है। लॉन्च के बाद से ही यह बाइक चर्चा में है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर कई ग्राहक लंबी वेटिंग को लेकर शिकायत भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इसकी डिलीवरी कब मिलेगी? यह भी पढ़ें- मार्च तक शोरूम पहुंचेंगी मारुति, टाटा, टोयोटा की 4 नई इलेक्ट्रिक कारें कब मिलेगी डिलीवरी? 11 फरवरी 2026 या उसके बाद बुकिंग करने वालों को डिलीवरी 1 जून 2026 से शुरू होगी। डिलीवरी पूरी तरह बुकिंग क्रम (sequence) पर आधारित है। शहर के हिसाब से वेटिंग में कोई बदलाव नहीं है। वेरिएंट की उपलब्धता पर भी डिलीवरी निर्भर करेगी, यानी जिसने पहले बुकिंग की, उसे पहले बाइक मिलेगी। वेटिंग इतनी ल...