नई दिल्ली, फरवरी 7 -- सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में अब आर्यवर्धन और अनु के रास्ते अलग हो गए हैं। दोनों ने अपने परिवार के लिए एक दूसरे का साथ छोड़ दिया है। हाल में आर्य ने अनु के पापा गोपाल से मुलाकात की थी। इस दौरान गोपाल ने आर्यवर्धन से ये वादा ले लिया कि वो अनु की जिंदगी में नहीं आएंगे और उनके पिछले रास्ते सभी बंद कर देंगे तभी वो आगे बढ़ पाएगी। आर्य भी वादा कर देते हैं कि अब वो कभी अनु के घर की चौखट नहीं पार करेंगे। आर्य टूटे हुए दिल के साथ अनु के घर से बाहर निकलते हैं।अनु की मम्मी के साथ फ्रॉड आर्य अनु से दूर हो कर भी उसके साथ हर वक्त खड़ा है। दरअसल, अनु की मम्मी पुष्पा के साथ 5 लाख का फ्रॉड हो जाएगा। अनु भी हैरान और परेशान होगी कि इतनी मोटी रकम के साथ फ्रॉड कैसे हो गया। जब ये बात आर्य को पता चलेगी तो वो बिना अपना नाम लिए अनु की मदद क...