नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- Kartik Month Tulsi Upay: हिंदू धर्म में कार्तिक माह अत्यंत शुभ व पवित्र माना गया है। इस साल कार्तिक माह 8 अक्तूबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक रहेगा। यह महीना चातुर्मास का अंतिम माह होता है। इस समय तुलसी रोपण व पूजन का खास महत्व है। कार्तिक माह में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, तुलसी पूजन के अलावा स्नान-दान भी किया जाता है। मान्यता है कि इस महीने दीपदान करने से अक्षय पुण्य मिलता है। तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। जानें कार्तिक माह में तुलसी से जुड़े किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु के प्रसन्न होने की मान्यता है। कार्तिक माह में तुलसी पूजना व लगाना अत्यंत शुभ: पुराणों में तुलसी को भगवान विष्णु के रूप शालिग्राम की पत्नी कहा गया है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने छल से देवी वृंदा से विवाह कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.