पटना, फरवरी 4 -- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) पर आंदोलन का ऐलान हो गया है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने नीतीश सरकार से टीआरई 4 का विज्ञापन निकालने की मांग करते हुए 16 फरवरी को पटना में बड़े आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने राज्य भर से शिक्षक अभ्यर्थियों को इस जुड़ने का आह्वान किया है। छात्र नेता ने शिक्षा मंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें सुनील कुमार पर भरोसा नहीं है। दिलीप कुमार ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश सरकार ने बजट में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार की बात कही है। पूरे देश में सबसे ज्यादा नौकरियां अभी बिहार में ही मिल रही है। मगर सरकार जो वादा करती है, उसे भी पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने वादा किया था कि टीआरई 4 की विज्ञप...