नई दिल्ली, जनवरी 8 -- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार को उस समय भारी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मशहूर राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक (I-PAC) से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चुनावी रणनीति और गोपनीय दस्तावेज चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। ईडी की टीम ने कोलकाता में दो प्रमुख स्थानों पर तलाशी ली। ईडी ने साल्ट लेक के सेक्टर V स्थित गोदरेज वाटरसाइड बिल्डिंग स्थित आई-पैक का मुख्य कार्यालय पर छापेमारी की। इसके अलावा आई-पैक के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रतीक जैन का आवास भी खंगाला। प्रतीक जैन को ममता बनर्जी की चुनावी रणनीति टीम का बेहद अहम सदस्य माना जाता है।मौके पर पहुंचीं मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.