कार्यालय संवाददाता, जुलाई 1 -- तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी (टीएमबीयू) के लालबाग स्थित पीजी गर्ल्स हॉस्टल-1 के बाथरूम में सांप निकलने से सोमवार की शाम छात्राओं के बीच अफरातफरी की स्थिति हो गई। एक छात्रा जब हॉस्टल के बाथरूम में प्रवेश कर रही थी तो दरवाजा खोलते ही तीन जहरीले सांप फर्श पर रेंगते हुए दिखाई दिये। यह देख छात्रा हॉस्टल में चिल्लाने लगी। आवाज सुन हॉस्टल की अन्य छात्राएं भी दौड़े-दौड़े वहां पहुंचीं। तब तक दो सांप बाथरूम के टूटे हुए हिस्से में प्रवेश कर गए थे। छात्राओं ने इसकी सूचना हॉस्टल के गार्ड को दी। एक गार्ड मौके पर पहुंचा और बाथरूम का दरवाजा खोला। उन्होंने जब डंडे से सांप को निकालना चाहा तो वह भी दरवाजे के टूटे हिस्से में प्रवेश कर गया। छात्राओं ने घटना की सूचना हॉस्टल अधीक्षक डॉ. इंदु को दी। छात्राओं के मुताबिक हॉस्टल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.