नई दिल्ली, फरवरी 4 -- Khanzaadi vs Nehal Chudasama: जियोहॉटस्टार के रिएलिटी शो 'द 50' के तीसरे एपिसोड में बहुत सारी लड़ाइयां देखने को मिलीं। टास्क के दौरान सपना चौधरी और अदनान शेख आपस में भिड़ गए। फिर करण पटेल, रिद्धि डोगरा और प्रिंस नरूला ने इंफ्लूएंसर्स पर तंज कसा। वहीं अंत में खानजादी ने नेहल चुडासमा पर आपत्तिजनक कमेंट किया जिसमें बेबिका धुर्वे ने उनका साथ दिया।सपना चौधरी vs अदनान शेख टास्क के दौरान सपना, अदनान पर चीटिंग करने का आरोप लगाती हैं। पहले दोनों की बहस हुई फिर सपना ने गुस्से में कहा, 'दम नहीं है क्या, बाहर जाकर सेफ कार्ड कमाने का? पहले चीटिंग करता है, फिर यहां पर मर्दानगी दिखाता है।' ये सुनकर अदनान का पारा हाई हो जाता है और वह चिल्लाने लगता है। अदनान कहता है, 'चिल्ला मत। औरत है तो औरत की तरह रह। चल निकल...।' सपना, अदनान को धमकी...