नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में रिलीज के बाद से खबरों में बनी हुई है। एक अनोखी लव स्टोरी जिसकी कहानी आज की ऑडियंस को भी प्रभावित कर रही है। धनुष पहले ही रांझणा और अतरंगी रे जैसी फिल्मों से ऑडियंस के बीच अपने जुनूनी रोमांटिक हीरो की छवि बना चुके हैं। अब तेरे इश्क में भी उन्हें पसंद किया जा रहा है। कृति के साथ उनकी जोड़ी जम रही है जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में नजर आ रहा है। हालांकि, अपने सांतवे दिन फिल्म की कमाई में कमी जरूर आई है।फिल्म की कमाई फिल्म तेरे इश्क में की कमाई की बात करें तो 16 करोड़ की दमदार शुरुआत करने के बाद उम्मीदें बढ़ गई थी। फिल्म में अपने पहले वीकेंड के शनिवार को 17 करोड़, रविवार को सबसे ज्यादा 19 करोड़, सोमवार को 8.75, मंगलवार को 10.25 करोड़, बुधवार को 6.85 करोड़ और गुरुवार को सबसे कम 3....