नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Teghra Assembly Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में बेगूसराय जिले की तेघड़ा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के राम रतन सिंह और भाजपा के रजनीश कुमार के बीच हार-जीत का सीधा मुकाबला है। 2020 के चुनाव में राम रतन सिंह ने जेडीयू बीरेंद्र कुमार को 47,979 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। 2015 के चुनाव में बीरेंद्र कुमार ने भाजपा के राम लखन सिंह को 15,611 वोटों के अंतर से हराया था। यह भी पढ़ें- LIVE: नीतीश या तेजस्वी, किसे मिलेगी बिहार की गद्दी? आ गई फैसले की घड़ी Teghra Assembly Seat Result 2025: सुबह 8 बजे- मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे। तेघड़ा विधानसभा सीट पर अब तक कई पार्टियों ने जीत हासिल की है, जिसमें कांग्रे...