बगहा, फरवरी 14 -- बेतिया। कुमारबाग थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के नीयत से किशोरी का अपहरण कतिपय तत्वों ने कर लिया है। घटना एक फरवरी की है। अपह्रत किशोरी के पिता ने 11 फरवरी को कुमारबाग थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर में किशोरी के पिता ने बताया है कि एक फरवरी की दोपहर एक बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से निकली। शाम तक वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसी बीच जानकारी मिली कि मंटू पड़ित शादी की नीयत से उसे भगा ले गया है। तब पिता पूछताछ करने मंटू के घर गए तो उसके पिता मुक्ति पड़ित ने तीन दिन में उनकी पुत्री को बुलाने का आश्वासन दिया। लड़की समय पर घर वापस नहीं लौटी। उसके बाद किशोरी के पिता दुबारा मंटू के घर गए तो मुक्ति पड़ित समेत परिवार के अन्य सदस्य गाली गलौज करने लगे। उन्हेंघर से भगा द...