नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को बहुचर्चित अंकित चौहान हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद सुनाई। अदालत ने दोनों दोषी शशांक जादौन और मनोज कुमार पर क्रमश: 70 हजार और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस मामले की सुनवाई करते हुए विशेष जज ज्योति क्लेर ने कहा कि अपराध का तरीका दुर्लभतम मामलों की श्रेणी में नहीं आता। उम्रकैद सुनाते हुए जज ने कहा कि कोर्ट इस तथ्य को नजररअंदाज नहीं कर सकती कि अपराध दिनदहाड़े राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया गया था, जो निडरता और देश के कानून के प्रति घोर उपेक्षा को दर्शाता है। जज ने कहा कि दोषी कम उम्र के हैं, जो निश्चित रूप से एक कमजोर करने वाला कारक है। हालांकि, पीड़ित की कम उम्र को भी नहीं भुलाया जा सकता, जिसने अपने वृद्ध माता-पिता और एक युवा विधवा को पीछे छोड़ दिया। अदालत पीड़ित परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.