हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 17 -- आरा के चर्चित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूट (Tanishq Jewellery Loot) में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है। लूट के दौरान सूचना के बावजूद ड्यूटी में लापरवाही में डायल 112 के इंचार्ज दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही डायल 112 चालक सहित नगर और नवादा थाने के सभी क्रॉस मोबाइल के जवानों को हटा दिया गया है। एसपी की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि लूट की घटना के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में डायल 112 (ईआरवी चार) इंचार्ज दारोगा मनोज कुमार, सिपाही स्वीटी कुमारी और मंटू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।तीसरा अपराधी गिरफ्तार, कार जब्त तनिष्क शोरूम लूट कांड में पुलिस की बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट कांड में इस्तेमाल होने वाली एक कार जब्त की है। लूट कांड में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.