नई दिल्ली, फरवरी 25 -- T20 World Cup 2026 Super 8 Updated Points Table: इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। ग्रुप-2 का हिस्सा इंग्लैंड ने मंगलवार को सुपर-8 मैच में पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर अपनी सीट कंफर्म की। कप्तान हैरी ब्रूक के ऐतिहासिक शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पाल्लेकल स्टेडियम में 165 रनों का टारगेट चेज किया। इंग्लैंड ने लगातार पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री की है, जो कोई और देश नहीं कर सका। इंग्लैंड अपने ग्रुप की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है। उसके खाते में दो मैचों में चार अंक हैं। इंग्लैंड ने पाकिस्तान से पहले सह-मेजबान श्रीलंका को 51 रनों से रौंदा था।पाकिस्तान की नैया डगमगाई पाकिस्तान की नैया डगमगा गई है। पाकिस्तान के खाते में दो मैचों में सिर्फ एक अंक है। पा...