नई दिल्ली, फरवरी 21 -- T20 World Cup 2026 Most Runs and Most Wickets: ऑस्ट्रेलिया वर्सेस ओमान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 40वें मुकाबले के साथ ग्रुप स्टेज का अंत हो गया है। आखिरी मुकाबले में कंगारुओं ने ओमान को 9 विकेट से धोया। सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी 8 टीमों का नाम पहले ही साफ हो चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अगला राउंड 22 फरवरी से शुरू होना है। ऐसे में आईए एक नजर टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- T20 WC से बाहर होने के बाद राशिद खान की आईसीसी से अपील, बड़ी टीमों के खिलाफ.पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान नंबर-1 पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 4 मैचों में एक शतक और एक अ...