नई दिल्ली, फरवरी 15 -- T20 World Cup 2026 Points Table: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कुल 24 लीग मैच शनिवार 14 फरवरी तक खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों के बाद सिर्फ एक ही टीम ऐसी है, जो सुपर 8 की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है, जबकि एक टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उसे क्वालीफिकेशन का टैग नहीं मिला है, क्योंकि उस ग्रुप से एक और टीम 6 अंकों तक पहुंच सकती है। ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इसमें किसी भी तरह का बदलाव शनिवार को नहीं हुआ, क्योंकि ग्रुप ए का कोई भी मुकाबला शेड्यूल नहीं था। इस ग्रुप में भारत 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है। पाकिस्तान भी अपने पहले दोनों मैच जीत चुका है। तीसरे पायदान पर यूएसए की टीम है, जिसने 3 में स...