नई दिल्ली, फरवरी 13 -- T20 World Cup 2026 में एक अजब संयोग देखने को मिला है। टी20 विश्व कप क्या, किसी भी आईसीसी इवेंट में शायद पहली बार ऐसा होगा, जब दो सगे दो अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। एक भाई इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप खेल रहा है, जबकि दूसरे भाई को रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी अन्य देश की टीम में शामिल किया गया है। ये कोई और नहीं, बल्कि सैम करन और बेन करन हैं. जो दो अलग-अलग देशों के लिए टी20 विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे। ऑलराउंडर सैम करन इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं और टी20 विश्व कप में खेल रहे हैं, जबकि उनके भाई बेन करन को जिम्बाब्वे की टीम में जगह मिली है। जिम्बाब्वे की टीम के बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बेन करन को मौका दिया गया है। ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट ...