नई दिल्ली, फरवरी 10 -- T20 World Cup 2026 की पॉइंट्स टेबल में थोड़ा सा फेरबदल मंगलवार 10 फरवरी को हुए पहले मैच के बाद देखने को मिला। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम टी20 विश्व कप 2026 का 10वां लीग मैच नीदरलैंड और नामीबिया के बीच खेला गया। नीदरलैंड ने नामीबिया की टीम को बुरी तरह से धूल चटाई और इसी के साथ पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में टॉप 2 से बाहर हो गई। नीदरलैंड की टीम का नेट रन रेट पाकिस्तान की टीम से ज्यादा है, क्योंकि नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को जैसे-तैसे जीत मिली थी, जबकि नीदरलैंड ने 18वें ओवर में ही नामीबिया को हरा दिया और ग्रुप ए में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर भारत है, जिसने अभी तक एक ही मैच खेला है, लेकिन उसे बड़े अंतर से जीता है। दूसरे नंबर पर नीदरलैंड है, जिसने दो मैच खेले हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.