नई दिल्ली, फरवरी 2 -- T20 World Cup 2026 से पहले श्रीलंका की टीम एक टी20 सीरीज गंवा बैठी है। इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की टीम अपनी सरजमीं पर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रही थी, जो कि टीम की टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए भी अहम थी, लेकिन इस सीरीज को मेजबान टीम 2 मैचों के बाद ही हार गई है। पहले दोनों मैच में इंग्लैंड ने जीते हैं। इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने 2-1 से वनडे सीरीज कब्जाई थी और अब 2-0 की अजेय बढ़त इस टी20 सीरीज में बनाकर श्रीलंका के होश उड़ा दिए हैं। दूसरा टी20 मैच बारिश से बाधित रहा, जिसे 6 विकेट इंग्लैंड ने जीता। मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में 20 ओवर में श्रीलंका की टीम ने 5 विकेट 189 रन ...