नई दिल्ली, फरवरी 4 -- T20 World Cup 2026 से पहले वार्मअप मैच खेले जा रहे हैं, ताकि टीमें अपने कॉम्बिनेशन्स को आजमा लें और टूर्नामेंट की तैयारी भी कर लें। इसके अलावा वार्मअप मैचों का उद्देश्य ये भी होता है कि टीमें परिस्थितियों को भी समझ लें कि कैसी पिच और मौसम उनको मिलने वाला है। वार्मअप मैचों के दूसरे दिन यानी 3 फरवरी को भी 3 मुकाबले खेले गए। इन मैचों का नतीजा क्या रहा? उसका लेखा-जोखा यहां जान लीजिए। वार्मअप मैचों के दूसरे दिन पहला मुकाबला श्रीलंका ए और ओमान के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ए टीम को हार मिली। 9 विकेट खोकर 20 ओवर में 145 रन श्रीलंका ए टीम ने बनाए, जबकि 18 ओवर में ओमान की टीम ने 5 विकेट खोकर 146 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। श्रीलंका ए टीम का कोई भी बल्लेबाज 30 रनों की भी पारी नहीं खेल पाया। वहीं, ओमान के लिए 80 रन ...